
आगरा। भीषण गर्मी के बीच सोमवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही घने काले बादल छा गए। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने 17 से 20 जून तक प्री.मानसून दस्तक देने का अनुमान बताया था, लेकिन एक दिन पहले ही बारिश हो गई।
कई दिनों से थी भीषण गर्मी
कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। रविवार को मामूली राहत मिली है। पूरे दिन बादल छाए रहे और हवा चली। अधिकतम तापमान में गिरावट आई और यह 38ण्4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्री मानसून ने दी दस्तक
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्री.मानसून ने दस्तक दे दी है। आगरा में अगले दो से तीन दिन में प्री.मानसून की बारिश होने की उम्मीद थीए लेकिन सोमवार सुबह ही झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी। इसके बाद तापमान में और गिरावट आ गई।
