15 Best News Portal Development Company In India

बड़ी कार्रवाईः एसटीएफ और नवगछिया पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात गुरुदेव को किया ढेर

भागलपुर के नवगछिया में रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली सोनैया धार के पास शुक्रवार मध्य रात्रि बिहार एसटीएफए स्थानीय पुलिस और कुख्यात अपराधी गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें कुख्यात गुरुदेव मंडल को उसके सीने मे गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि इस दौरान छह सहयोगी अपराधी फरार भी हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी। घटनास्थल से पुलिस कौ कुछ खोखे भी बरामद हुए है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, एसटीएफ एवं नवगछिया पुलिस को काफी समय से इस गिरोह की तलाश थी। शुक्रवार की रात जब पुलिस को उनके मौजूद होने की सूचना मिली तो इलाके में घेराबंदी की गई। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें कुख्यात गुरुदेव मंडल को गोली लग गई। पुलिसकर्मी उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि कुख्यात गुरुदेव मंडल पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के हरिनकोल निवासी दशरथ मंडल का पुत्र था। वह फूफा गिरोह का सरगना था। तीन साल पहले एक ट्रक चालक से लूटपाट व हत्या के मामले में फरार चल रहा था। फूफा गिरोह का सरगना गुरुदेव मंडल नवगछिया के अलावा पूर्णिया और कटिहार जिलों में भी आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उस पर धमदाहा थाना में 2017 में लूट का मामला दर्ज हैए वहीं कटिहार के फलका थाना में भी दो मामले लूटपाट से जुड़े दर्ज हैं। पुलिस के अनुसारए 2022 में मक्का लदे ट्रक की लूट और ट्रक चालक की हत्या में भी गुरुदेव का नाम सामने आया था। उस मामले में भी पुलिस ने फायरिंग के दौरान उसे घायल कर दिया थाए लेकिन वह फरार हो गया था। गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

best news portal development company in india
best news portal development company in india
best news portal development company in india
best news portal development company in india
Sulahkul